नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के कालाढूंगी क्षेत्र में शराब की नई दुकान आबादी क्षेत्र में खोलने के विरोध में क्षेत्र वासियों ने एकता की मिसाल कायम कर धरना प्रदर्शन कर शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र से हटाने की मांग की है। उनका एक स्वर से कहना है यह शराब की दुकान पहले कही और जगह खुल गई थी वहां भारी विरोध होने के बाद इस दुकान को कालाढूंगी आबादी वाले क्षेत्र में खोल दी गई है जो कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस धरना प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय तक क्षेत्र वासियों ने शराब की दुकानें बंद करो नारेबाजी के साथ जलूस निकाला और कहा जब तक शराब की दुकान बंद नही की जाती आंदोलन जारी रहेगा।
तमाम राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिल रहा है साथ ही मातृशक्ति का भरपूर सहयोग मिल रहा है। क्षेत्र वासियों का दो टूक कहना है आबादी वाले क्षेत्र में शराब की दुकान कदापि नहीं चलने देंगे।
क्षेत्र वासियों ने जिला अधिकारी, आबकारी अधिकारी समेत एसडीएम को ज्ञापन देकर व भेंट कर दुकानों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा की आबादी क्षेत्र में शराब की दुकानों का आवंटन उचित नहीं है।
इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अरनव कम्बोज,हरिओम तिवारी,कमल अधिकारी, समेत मातृशक्ति नेहा पंत, किरन जोशी,कमला देवी, गीता जोशी समेत सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र वासी मौजूद रहे।


रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।
