फरीदाबाद से हरिद्वार, ऋषिकेश और देहरादून यात्रा पर गए पत्रकारों के साथ ऋषिकेश में हुए दर्दनाक हादसे के बाद हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब ने मानवीय पहल करते हुए घायल पत्रकार चेतन शर्मा को आर्थिक सहायता प्रदान की है।
बताया जा रहा है कि ऋषिकेश के एक होटल में लिफ्ट टूटने से हुए हादसे में कई पत्रकार घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में पत्रकार चेतन शर्मा के पैर में फ्रैक्चर आया, जिसके बाद उनका ऑपरेशन किया गया। फिलहाल उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें लंबे समय तक बेड रेस्ट की सलाह दी है।
इसी बीच हरियाणा मीडिया वेलफेयर क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राकेश देव, प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह एवं अन्य पदाधिकारियों ने घायल पत्रकार के घर पहुंचकर 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि भेंट की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हमेशा पत्रकार हितों के लिए तत्पर रहेगा और भविष्य में भी जरूरतमंद पत्रकार साथियों की हर संभव मदद की जाएगी। वहीं घायल पत्रकार चेतन शर्मा ने क्लब के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *