मुख्यमंत्री महोदय के दिनांक 26.05.2026 प्रयागराज नगर निगम परिसर में आगमन एवं प्रयागराज नगर निगम के द्वारा कराये गये विकास कार्यों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान के प्रति की गयी प्रसंशा एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु नगर निगम के स्वच्छता मित्रों का सम्मान के फलस्वरूप नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त पदाधिकारियों की ओर से दिनांक 29.05.2026 को नगर निगम कर्मचारी यूनियन कक्ष में नगर आयुक्त सांई तेजा का सम्मान किया गया। यूनियन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा नगर आयुक्त से अनुरोध किया गया कि जिस प्रकार आज आप द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करने हेतु आश्वासन दिया गया, उसी प्रकार प्रत्येक दो माह पर आप नगर निगम के कर्मचारियों से यूनियन कक्ष में आकर संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करें, जिस पर नगर आयुक्त महोदय द्वारा स्वीकृत प्रदान की गयी, और कहा गया कि आप लोग इसी तत्परता से कार्य करते रहें। समय-समय पर मेरे द्वारा अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में यूनियन के महामंत्री अरविन्द त्रिपाठी, सचिव कमल कुशवाहा, उपाध्यक्ष धर्मराज, शरद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, मंत्री रॉबिन पॉलीवाल, अन्य पदाधिकारी-नितीन् यादव, अंजली, अमिता दुबे, आरती, शिल्पी कुमारी, नीरज कुशवाहा, गौरव जायसवाल, धनंजय श्रीवास्तव, नितेश कुशवाहा, ललित श्रीवास्तव, विश्वनाथ प्रजापति, जितेन्द्र, मुकेश कुमार, अंकित अग्रवाल, लता कुमारी, मनीष कुमार, शिव शंकर एवं अन्य पदाधिकारी आदि उपस्थित रहें।

(मनोज कुमार श्रीवास्तव)
अध्यक्ष
नगर निगम कर्मचारी एसोसिएशन प्रयागराज /वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ उत्तर प्रदेश लखनऊ।

प्रयागराज से सुशांत त्रिपाठी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *