“सत्य, निष्पक्षता और जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाने का संकल्प”

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा द्वारा बुधवार को सेक्टर-64, बल्लभगढ़ स्थित कार्यालय में संगठन के संस्थापक स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल की 39वीं पुण्यतिथि को ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार जांगड़ा के नेतृत्व में किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महासचिव डॉ. महेंद्र शर्मा ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक मूलचंद शर्मा के बड़े भाई तथा वरिष्ठ भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद योगेश शर्मा, फीवा महासचिव सरदार गुरमीत सिंह देओल और रियल एस्टेट एंड ग्रुप के निदेशक अंकित मलिक शामिल हुए।
मुख्य अतिथि टिपरचंद शर्मा ने स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन समाज में सकारात्मक संदेश देने और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को मजबूत करने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के सभी सदस्य सत्य, निष्पक्षता और जनहित की पत्रकारिता को आगे बढ़ाते हुए पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखें। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सुनील कुमार जांगड़ा एवं अंकित मलिक को शुभकामनाएं दीं।
पार्षद योगेश शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज और पत्रकारिता जगत को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल ने निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ पत्रकारिता के जो उच्च मानक स्थापित किए, वे आज भी पत्रकारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
सरदार गुरमीत सिंह देओल ने कहा कि स्वर्गीय बाबू बालेश्वर लाल ने गांवों की आवाज को मंच देने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। वहीं समाजसेवी अंकित मलिक ने उन्हें ग्रामीण पत्रकारिता का पुरोधा बताते हुए कहा कि उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
अंकित मलिक ने क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सेक्टर-62, 64 और 65 सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं तथा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हरियाणा के प्रदेश सचिव गोपाल शर्मा, पंकज अरोड़ा, महेश गोदवाल, बीना स्वामी, वंदना, मोहित सक्सेना, बबलू सैनी, रविंदर कुमार सहित अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि सुनील कुमार जांगड़ा समाज और संगठन को साथ लेकर चलने वाले एक सरल एवं समर्पित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *