बागपत, 27 मई 2026 — जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट परिसर का आकस्मिक निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर निकाय, एलबीसी, संयुक्त कार्यालय सहित विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में अभिलेखों एवं पत्रावलियों के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि सभी पत्रावलियां सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखी जाएं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार का पत्राचार अनावश्यक रूप से फाइलों में लंबित न रहे तथा कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनी रहनी चाहिए तथा कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ करना चाहिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यालयों की कार्यप्रणाली में अनुशासन, पारदर्शिता एवं तत्परता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, जिससे आमजन को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक शिवनारायण ,डिप्टी कलेक्टर निकेत वर्मा उपस्थित रहे।

सूचना विभाग बागपत

लोकेश कटारिया न्यूज रिपोर्टर बड़ौत बागपत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *