नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में आये दिन जंगलों में आग लगने का सिलसिला जारी है। भयंकर गर्मी के चलते आग लगने के समाचार तो मिलते रहते हैं। पर अब तो सरोवर नगरी शहरी क्षेत्र कृषणा पुर तल्लीताल थाना अंतर्गत में भी देर रात तेज हवाओं के चलते भयंकर जंगल में आग लग गई । जो कि लोगों के घरों तक पहुँच गई थी। अलबत्ता कोई भी जनहानी नही हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तल्लीताल के कृष्णापुर क्षेत्र में देर रात जंगल में लगी आग आबादी तक पहुंच गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग को घरों की ओर बढ़ता देख स्थानीय लोग खुद ही बाल्टियों, से पानी एवं पेड़ों के फ़ंगो के सहारे आग बुझाने में जुट गए।
सूचना मिलने पर वन विभाग और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोग आग पर काबू पाने में जुट चुके थे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घरों की ओर बढ़ रही आग को रोक लिया गया। जानकारी नहीं मिल पाई आग किस कारण लगी।


रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।
