सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही खुर्जा क्षेत्र में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई।विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुएजिले में सफलता का नया इतिहास रच दिया।स्कूल के मेधावी छात्रों ने टॉप पोजीशन हासिल कर न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। विद्यालय की छात्रा अवनी शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।वहीं अर्जुन सिंह राघव ने 92 प्रतिशत और परिधि कालरा ने 91.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।इसके अलावा मधुर सर्राफ, तेजस शर्मा,लिवांशी,भव्य अरोरा, शिवा चौधरी,माधव,तेजस्व छोकर , विभूति शर्मा ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टॉप सूची में जगह बनाई। परिणाम सामने आते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल बन गया। छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को मिठाईखिलाकर खुशी जाहिर की, जबकि अभिभावकों की आंखों में गर्व साफ दिखाई दिया। स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विषयवार प्रदर्शन में भी छात्रों ने कमाल कर दिखाया। पेंटिंग विषय में कई विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर सभी को चौंका दिया। वहीं आईटी, इंग्लिश, बिजनेस स्टडीज, फिजिकल एजुकेशन, मैथ्स और हिस्ट्री जैसे विषयों में भी विद्यार्थियों ने शानदार अंक हासिल किए।
विद्यालय प्रशासन का कहना है कि छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का ही यह शानदार परिणाम है। इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे खुर्जा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

लोकेशन खुर्जा
रिपोर्टर अनूप शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *