एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देशन में थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन ने पुलिस टीम संग किया फ्लैग मार्च

बरेली/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देशन में थाना सुभाषनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पैदल गश्त अभियान चलाया गया। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन ने पुलिस टीम के साथ मुख्य मार्गों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग भी की। बाजारों में मौजूद दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार नैन ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों में पुलिस का भय कायम करने के उद्देश्य से नियमित रूप से पैदल गश्त अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ब्यूरो चीफ:रवि पाण्डेय
लोकेशन:बरेली,उप्र
मो न. 09897371874

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *