बिजली से सम्बंधित किसी से कोई अतिरिक्त शुल्क नही लिया जायेगा। राम सिंह कैड़ा।

नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे उत्तराखंड वासियों के लिए खुशखबरी की बात है।
शहरी विकाश मंत्री राम सिंह कैड़ा ने नगर निकायों की आर्थिक स्थिति सुधारने और नागरिक सुविधाओं को बढ़ाने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की जा रही है लेकिन नागरिकों के ऊपर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जाएगा।
मंत्री श्री कैड़ा ने कहा प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका, नगर पचायतो मै निवासरत उपभोक्ता से बिजली बिल के माध्यम से शहरो मै सड़को पर लगी स्ट्रीट लाइटो का अतिरिक्त शुल्क लिए जाने की बात सामने आई थी! लेकिन किसी भी नागरिक से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जायेगा! नागरिको के ऊपर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं डाला जायेगा!

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा हमारी सरकार पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मै जनता को हर प्रकार की सुबिधा देने का प्रयास कर रही! जनता से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जायेगा! इससे आमजनमानस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। कई लोगों का यह भी कहना था सरकार द्वारा अगर इस तरह का बिजली से सम्बंधित कोई अन्य शुल्क वसूला गया तो इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। पर केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जो आमजनमानस के लिए किया और एक अतिरिक्त बिजली शुल्क से मुक्त किया यह अपने आप में बहुत बड़ा फैसला है। जिससे निर्धन परिवार को बड़ी राहत मिली हुई है। मंत्री श्री कैड़ा की चारों ओर प्रंशसा की जा रही है। जो आम जनता को बिजली का अतिरिक्त शुल्क पड़ने वाला था उसे निजात दिलाने के लिए लोगों ने बहुत बहुत बहुत धन्यवाद दिया है।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *