जलसंसाधन कॉलोनी, टीएफटी कॉलोनी और बराज क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष विभिन्न जनसमस्याओं को उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। लोगों ने पेयजल संकट, नल-जल योजना की खराब स्थिति, बोरिंग और सार्वजनिक शौचालय निर्माण जैसी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि जलसंसाधन विभाग की ई-टाइप कॉलोनी और उपरी शिविर क्षेत्र में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वार्ड संख्या 10 स्थित टीएफटी कॉलोनी में नल-जल योजना सही तरीके से काम नहीं कर रही है, जिससे स्थानीय लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
स्थानीय लोगों ने गोल चौक क्षेत्र में पेयजल सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नई बोरिंग कराने की मांग रखी। उनका कहना था कि गर्मी के दिनों में जल संकट और बढ़ जाता है, जिससे आमजन को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
ग्रामीणों ने गंडक बराज से अतिथि भवन जाने वाले मार्ग में दो से तीन सार्वजनिक शौचालय निर्माण की मांग की। इसके अलावा गंडक बराज के एक नंबर फाटक स्थित एसएसबी चेक पोस्ट के समीप भी शौचालय निर्माण कराने की आवश्यकता बताई गई। लोगों का कहना था कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में पर्यटक और स्थानीय लोग गुजरते हैं, लेकिन शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से परेशानी होती है।विधायक ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से बात कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।




रिपोर्टर:- उदय शंकर चौधरी
लोकेशन:- वाल्मीकि नगर
