*गांव के जंगल में कथित रूप से चलता है लाखों का खेल, पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर भी चर्चा*राजनांदगांव/छुरिया।राजनांदगांव जिले के छुरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम विचारपुर, ग्राम पंचायत पंडरापंडी एवं जोब पुलिस चौकी क्षेत्र में कथित रूप से हर रविवार “मुर्गा बाजार” लगाए जाने का मामला चर्चा में है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गांव के जंगल क्षेत्र में अवैध तरीके से मुर्गा लड़ाई का आयोजन किया जाता है, जहां दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं।ग्रामीणों के अनुसार, इस आयोजन में केवल स्थानीय लोग ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश से भी लोग बड़े वाहनों में मुर्गे लेकर पहुंचते हैं। चर्चा यह भी है कि कुछ शासकीय कर्मचारी भी इस खेल में शामिल होने आते हैं।*“जंगल में चलता है बड़ा खेल”*स्थानीय लोगों का कहना है कि हर रविवार जंगल क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटती है और वहां मुर्गा लड़ाई पर दांव लगाए जाते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यह पूरा खेल लंबे समय से चल रहा है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है।*पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल*क्षेत्र में यह चर्चा भी तेज है कि इतने बड़े स्तर पर गतिविधियां होने के बावजूद पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं होना सवाल खड़े करता है। कुछ ग्रामीणों ने गांव के प्रभावशाली लोगों और जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है।*युवाओं पर पड़ रहा असर*ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह के आयोजनों से गांव का माहौल प्रभावित हो रहा है और युवाओं पर गलत असर पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जाए। *कार्यवाही होगी या चलता रहेगा खेल?*अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर हर सप्ताह बड़े स्तर पर आयोजन होने के बावजूद कार्यवाही क्यों नहीं हो रही। क्या प्रशासन इस मामले में सख्त कदम उठाएगा या फिर यह खेल यूं ही चलता रहेगा?*फिलहाल विचारपुर क्षेत्र में कथित* मुर्गा बाजार और अवैध मुर्गा लड़ाई को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अब सभी की नजर प्रशासन और पुलिस विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई है।

:-𝗥𝗮𝗷𝗲𝘀𝗵 𝘀𝗼𝗻𝗶

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *