नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल जगाती होटल माल रोड निवासी वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता रईश अहमद कादरी (रईश भाई)’ को भारतीय किसान यूनियन का प्रदेश अध्यक्ष (उत्तराखण्ड) मनोनीत किया गया है।
इस आशय की जानकारी उनके मनोनयन पत्र भारतिय किसान यूनियन के भेजे गए पत्र से प्राप्त हुई। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह के हस्ताक्षर से मनोनयन पत्र जारी किया गया है। एक भेंट में भारतीय किसान यूनियन के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष रईश भाई ने हमारे जिला संवाददाता ललित जोशी को बताया। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारस नाथ दादा के सहमति से भारतीय किसान यूनियन के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से
प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखण्ड पद पर मनोनीत किया गया । उन्होंने कहा जो भारतीय किसान यूनियन द्वारा यह जिम्मेदारी दी गई है उसे बखूबी निभाने का प्रयास कर हर किसी की समस्या का निदान करूंगा। और यूनियन को प्रदेश में अधिक
शक्तिशाली बनाया जायेगा।
यूनियन ने रईश भाई से प्रदेश में उम्मीद जताई है कि यूनियन को बेहतर बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे।साथ ही पूरे प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन का डंका बजा कर एक नई मिशाल कायम करेंगे।
रईस भाई को यह अहम जिम्मेदारी मिलने पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक हस्तियों ने खुशी जाहिर की।
जिसमें पूर्व सांसद डॉक्टर महेन्द्र पाल,राज्य आंदोलन कारी पान सिंह सिजवाली, गणेश सिंह, लीला बोरा, विशन सिंह मेहता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी,
पूर्व मंडल कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल,अधिवक्ता राजेंद्र परगाई, पत्रकार नवीन तिवाड़ी, राजेंद्र व्यास, इमरान, दिलशाद हुसैन, वकील सलमानी, नगर पालिका सभासद अंकित चन्द्रा, पूर्व सभासद कैलाश अधिकारी, दिनेश खेतवाल समेत तमाम लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *