नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास बने होमस्टे व गेस्ट हाउस पर एसडीएम नवाजिश खलिक ने बड़ी कार्यवाही करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। जिससे होमस्टे संचालकों पर हड़कम मच गया।

एसडीएम नवाजिश खलिक ने होमस्टे व गेस्ट हाउस पर छापेमारी कर होमस्टे व गेस्ट हाउस संचालकों नोटिस देने के साथ साथ अवैध तौर पर चल रहे होमस्टे व गेस्ट हाउस पर की कार्यवाही करने तैयारी शुरू कर दी है।
यहाँ तल्लीताल से लेकर मॉलरोड फिर मल्लीताल बाजार एक के बाद एक होमस्टे गेस्ट हाउस पर प्रशासन ने छापेमारी की है। अवैध तौर पर चल रहे कई होमस्टे संचालकों पर बड़ी कार्रवाई हुई है तो कुछ का चालान काटा गया है।
कई होमस्टे संचालकों को दिए गए नोटिस कार्रवाई के बाद रिपोर्ट तैयार की जा रही है जिसके बाद नोटिस दिए जा रहे हैं। एसडीएम दल बल के साथ तल्लीताल इलाके में छापेमारी करते दिखे।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *