नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास
समेत पूरे जनपद नैनीताल में एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टीसी ने थाना क्षेत्र के पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये गए हैं अगर कोई बेवजह पुलिस पर रौब झाड़ता है और नियमों का पालन नहीं करता है तो ऐसे व्यक्ति को कदापि बख्सा न जायें।
जबकि पुलिस प्रशासन पर्यटकों व स्थानीय लोगों को आवाजाही में कोई परेशानी न हो इसके सुबह से ही चौराहो पर पुलिस कर्मी व्यवस्था को सम्भाले हुये दिखाई दे रहे हैं।

एस.एस.पी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी क्राइम/ट्रैफिक एवं मनोज कुमार कत्याल, एसपी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण में नैनीताल, कैंची धाम, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, काठगोदाम, रामनगर, मुखानी एवं कालाढूंगी क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस, सीपीयू एवं थाना पुलिस द्वारा प्रातःकाल से ही यातायात व्यवस्था को दुरुस्त एवं सुगम बनाए रखने हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

पर्यटकों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रमुख मार्गों, पार्किंग स्थलों एवं संवेदनशील यातायात प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात कर यातायात संचालन सुचारु रूप से कराया जा रहा है।
साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जा रही है। वाहनों में काले शीशे, अवैध/भ्रामक नंबर प्लेट एवं नियम विरुद्ध संशोधन कर रौब झाड़ने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्रवाई लगातार जारी है।

निम्न 03 वाहनों में अनियमितता पाए जाने पर चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

24BH4047A कार — वाहन के शीशों में काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान
UP14GQ9191 कार — वाहन के शीशों में काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान
UP14GV0008 कार — वाहन के शीशों में काली फिल्म पाए जाने पर ₹1000 का चालान
एसएसपी ने पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए हैं। अगर कोई रौब झाड़े या कानून का उल्लंघन करे तो कदापि बख्शा नहीं जाएगा।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *