जनसभाओं में उमड़ी भीड़, विकास और सुशासन के मुद्दों पर मांगा समर्थन

पंचकुला नगर निकाय चुनाव को लेकर पंचकुला में राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बढ़ते जनसमर्थन के बीच हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जनसभाएं, जनसंपर्क अभियान और बैठकों को संबोधित करते हुए भाजपा मेयर प्रत्याशी श्याम लाल बंसल के समर्थन में वोट मांगे।
सेक्टर-16 स्थित अग्रसेन भवन और सनसिटी परिक्रमा में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखने को मिली। इस दौरान विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के साथ पंचकुला को आधुनिक और सुविधायुक्त शहर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने भाजपा के संकल्प पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि शहर में पिंक टॉयलेट, सीवरेज सुधार, जलभराव से स्थायी समाधान, सोलर एनर्जी, एलईडी स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी नेटवर्क और ऑनलाइन नागरिक सेवाओं जैसी योजनाओं पर तेजी से काम किया जाएगा।
कैबिनेट मंत्री ने झुग्गी बस्तियों के पुनर्वास, छोटे व्यापारियों और स्ट्रीट वेंडर्स के लिए विशेष योजनाओं की भी घोषणा की। साथ ही जनता से अपील की कि वे कमल के निशान पर मतदान कर भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाएं।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *