बरेली/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुभाषनगर पुलिस और एसटीएफ लखनऊ टीम को बड़ी सफलता मिली है।संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1 किलो 428 ग्राम अवैध अफीम, तीन मोबाइल फोन और 950 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद अफीम की कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार थाना सुभाषनगर में मुकदमा अपराध संख्या 289/2026 धारा 8/18/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में लाला राम वर्मा पुत्र स्व. नेमचंद्र निवासी भूणा थाना भमोरा, तौफीक खान पुत्र पुत्तन खान निवासी भूणा थाना भमोरा तथा राकेश पुत्र तुलसीराम निवासी प्रेमराजपुर थाना भमोरा शामिल हैं।
अंधी पुलिया के पास हुई गिरफ्तारी
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी मात्रा में अफीम लेकर सप्लाई के लिए जा रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी सतीश कुमार नैन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंधी पुलिया, सिलेंडर पंप नंबर-8 के पास पीपल के पेड़ के नीचे घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया,तलाशी के दौरान लाला राम वर्मा के पास से 506 ग्राम, राकेश के पास से 510 ग्राम और तौफीक खान के पास से 412 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई। कुल बरामद अफीम का वजन 1 किलो 428 ग्राम निकला। इसके अलावा तीन मोबाइल फोन और 950 रुपये नकद भी बरामद किए गए।
पंजाब में सप्लाई करने की बात कबूली
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अफीम की सप्लाई उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में करते थे। आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इस खेप को पंजाब बेचने ले जा रहे थे। उन्होंने बताया कि पंजाब के लुधियाना स्थित सिंदाल चौक और अन्य स्थानों पर अफीम सप्लाई की जाती थी।
आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही पुलिस
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार मुख्य आरोपी लाला राम वर्मा पर पहले भी मारपीट और एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अन्य राज्यों में भी आरोपियों के नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
बरामदगी का विवरण
1 किलो 428 ग्राम अवैध अफीम
तीन मोबाइल फोन
950 रुपये नकद
बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम
निरीक्षक सतीश कुमार नैन,उपनिरीक्षक हरीश सिंह चौहान (एसटीएफ लखनऊ),उपनिरीक्षक असगर हुसैन,कांस्टेबल संदीप कुमार,महिला कांस्टेबल सुमन।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।

संवाददाता:रवि पाण्डेय
लोकेशन:बरेली उप्र
मो न. 09897371874
