नैनीताल। सरोवर नगरी में तमाम कार्यालयों में एसडीएम नवाजिश खलीक ने कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत के नक्शे कदमों में चल कर अचानक बिन सूचना दिये औचक निरीक्षण कर डाला।
यहाँ राजकीय बीडी पांडे अस्पताल, जल संस्थान व विधुत विभाग आदि कार्यालय में जाकर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
सबसे पहले एसडीएम बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों व तामिरदारो से भी जानकारी प्राप्त की कही कोई डॉक्टर बाहर से दवा आदि तो नही मंगा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल के अभिलेखों का भी बारीकी से निरीक्षण किया।
अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
इसके बाद एसडीएम ने जल संस्थान कार्यालय का निरीक्षण कर शहर की पेयजल व्यवस्था की जानकारी ली।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के दिनों में लोगों को समय पर और जरूरत के अनुसार पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही शहर में पेयजल लाइनों में हो रहे लीकेज पर विशेष ध्यान देते हुए तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए।
वहीं विधुत विभाग कार्यालय का निरीक्षण भी किया।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने रजिस्टर आदि की भी जाँच की।उन्होंने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को इस सम्बंध में अवगत कराने की बात कही


रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।
