फरीदाबाद बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पंडित मूलचंद शर्मा के बड़े भाई टिपरचंद शर्मा ने आज वार्ड-41 में स्थित राजा नाहर सिंह पार्क के जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद महेश गोयल तथा क्षेत्र के निवासियों के हाथों नारियल फुड़वाकर विधिवत मुहूर्त किया गया।

बताया गया कि पार्क के जीर्णोद्धार कार्य पर लगभग 23 लाख रुपये की लागत आएगी, जिसके तहत पार्क की साफ-सफाई, हरियाली बढ़ाने, फुटपाथ, बैठने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाया जाएगा, ताकि क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिल सके।

इस मौके पर श्री टिपरचंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के पार्कों का विकास और सौंदर्यीकरण लोगों को बेहतर वातावरण प्रदान करने के लिए जरूरी है। पार्कों के सुधारीकरण से बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों को सैर और मनोरंजन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

इस अवसर पर मार्किट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला,प्रेम खट्टर,रिछपाल लांबा,गौरव विरमानी, राजन छाबड़ा,विजय विरमानी,भवानी प्रसाद,सुंदर आजाद,पीके शर्मा सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *