बरेली बार एसोसिएशन को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से संबद्ध कराने की मांग को लेकर वकीलों के एक गुट ने मंगलवार को न्यायालय गेट के बाहर सांकेतिक धरना दिया। धरने का नेतृत्व बार चुनाव में सचिव पद के दावेदार अंतरिक्ष सक्सेना ने किया,धरने में शामिल वकीलों का आरोप है कि बार एसोसिएशन का बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से संबद्ध न होने के कारण अधिवक्ताओं को कई आवश्यक सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही संगठन में मॉडल बायलॉज के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है, जिससे वकीलों में असंतोष बना हुआ है।धरना स्थल पर बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडेय भी पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे वकीलों से वार्ता की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने उनसे तत्काल जनरल हाउस की बैठक बुलाने की मांग रखी, ताकि इस मुद्दे पर चर्चा कर उचित निर्णय लिया जा सके।
सचिव दीपक पांडेय ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन धरने पर बैठे वकील जनरल हाउस की बैठक बुलाए जाने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े रहे। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक बैठक की तिथि घोषित नहीं होती, उनका विरोध जारी रहेगा।


संवाददाता: रवि पाण्डेय
लोकेशन बरेली, उप्र!
मो न. 09897371874
