फरीदाबाद बल्लभगढ़ गौवंश के संरक्षण और गौशालाओं के सुदृढ़ संचालन के लिए हरियाणा सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी दिशा में बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने क्षेत्र की दो गौशालाओं को 39 लाख 72 हजार रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।
विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने गांव छायंसा स्थित गौशाला द पिंजरापोल सोसायटी को 33 लाख 89 हजार 280 रुपये की राशि का चेक संस्था के प्रतिनिधि स्वराज भाटी व अन्य पदाधिकारियों को सौंपा। वहीं, गांव मोहना की गौ सेवा समिति को भी हरियाणा गौ सेवा आयोग की ओर से 5 लाख 83 हजार 740 रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गौवंश के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य कर रही है और गौशालाओं को हर संभव सहयोग दिया जा रहा है।
उन्होंने गौशाला संचालकों से अपील की कि वे सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का सही उपयोग करते हुए गौ माताओं की सेवा और संरक्षण के कार्य को और बेहतर बनाएं। कार्यक्रम में गौशालाओं के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *