फरीदाबाद।
भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकूला में आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम के दौरान बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की मौजूदगी में बल्लभगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी रहे राव राम कुमार, निर्दलीय पार्षद दीपक यादव, रश्मि यादव तथा पवन यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा परिवार में शामिल होते हुए सभी नेताओं ने पार्टी की नीतियों और नेतृत्व में विश्वास जताया तथा संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नव-शामिल सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” की नीति पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन जनप्रतिनिधियों के जुड़ने से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और जनता के बीच पार्टी का आधार और मजबूत होगा।
वहीं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र के प्रभावशाली जनप्रतिनिधियों के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति प्राप्त होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नए सदस्य संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।
