फरीदाबाद: सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (SDIET) में दिनांक 29 अप्रैल 2026 को “वैल्यू योर वर्च्यूज़” कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरनेशनल ह्यूमैनिटी ओलंपियाड का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह अभियान ध्यान कक्ष (Dhyan Kaksh) — विश्व के पहले समभाव-समदृष्टि के स्कूल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों, नैतिकता तथा सतयुग के गुणों को विकसित कर भाव-स्वभाव परिवर्तन की क्रांति को सशक्त बनाकर आगे बढ़ाना है।
इस ओलंपियाड में संस्थान के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 670 से अधिक प्रयास दर्ज किए गए, जो छात्रों की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता को दर्शाता है।
कार्यक्रम का आयोजन कक्षा स्तर पर सुचारू रूप से किया गया, जिसमें सभी संकाय सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा। संस्थान के प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र त्यागी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आगामी चरण के लिए प्रोत्साहित किया, जिसमें 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अगस्त माह में आयोजित द्वितीय चरण के लिए पात्र होंगे।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *