“एक पौधा — शुभकामना भी, जिम्मेदारी भी”

फरीदाबाद।
हरियाणा पर्यावरण आयोग के चेयरमैन ठाकुर उमेश भाटी ने हरियाणा सरकार में मंत्री विपुल गोयल तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप जोशी को उनके जन्मदिन के अवसर पर पौधा भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर कार्यक्रम का माहौल पर्यावरण जागरूकता और सकारात्मक संदेशों से ओत-प्रोत नजर आया।
कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर एवं फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी भी विशेष रूप से मौजूद रहीं। सभी गणमान्य अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।
इस मौके पर ठाकुर उमेश भाटी ने कहा कि पौधा भेंट करना केवल शुभकामनाएं देने का माध्यम नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी जिम्मेदारी और सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय चुनौतियों को देखते हुए हर व्यक्ति को प्रकृति संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन, सालगिरह या अन्य विशेष अवसरों पर एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाले समय में वातावरण को हरित और स्वच्छ बनाया जा सकता है।
भाटी ने कहा कि समाज के प्रभावशाली लोगों और जनप्रतिनिधियों द्वारा इस तरह की पहल किए जाने से आम जनता में भी सकारात्मक संदेश जाता है और लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण और उनकी नियमित देखरेख पर भी जोर दिया

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।