नाथ नगर स्थित बरेली में आयोजित समारोह में समस्त खत्री सभा की ओर से देश की तीन प्रमुख विभूतियों को ‘खत्री जाति रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। इनमें महाराष्ट्र के भजन सम्राट अनूप जलोटा, दिल्ली के पद्म विभूषण डॉ. अशोक सेठ और उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी सिद्धिविनायक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अनुपम कपूर शामिल रहे। डॉ. अशोक सेठ व्यक्तिगत कारणों से समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।
सम्मान प्राप्त करने के बाद अनूप जलोटा ने कहा कि अपने समाज के बीच आकर सम्मानित होना उनके लिए परम सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि बरेली से उनका गहरा रिश्ता है और यहां मिल रहा सम्मान उनके लिए विशेष महत्व रखता है। उन्होंने समस्त खत्री महासभा का आभार जताया।
अनुपम कपूर ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे खत्री समाज और बरेली के लोगों का सम्मान है। उन्होंने कहा कि वह जनता के भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।
समस्त खत्री महासभा के अध्यक्ष अनंत अरोड़ा ने कहा कि समाज की जितनी भागीदारी होगी, उतनी ही उसकी हिस्सेदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि खत्री समाज अब राजनीति में भी भागीदारी चाहता है और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बरेली शहर की किसी सीट पर समाज को प्रतिनिधित्व देने की मांग की जाएगी।
कार्यक्रम में समाज की विभिन्न इकाइयों से जुड़े लोगों को भी सम्मानित किया गया। इनमें संजय आनंद, अमित अरोड़ा, सुमन साहनी, मनीषा आहूजा, डॉ. के. मरोड़ा, शिक्षाविद गुरु मेहरोत्रा, सरदार ज्ञानी काल सिंह, सरदार सिंह बक्शी, सरदार एमपी सिंह, सरदार मंजीत सिंह नागपाल और सरदार परमजीत सिंह ओबरॉय सहित शहर के प्रमुख मंदिरों के अध्यक्ष शामिल रहे।
प्रोफेसर चारु मेहरोत्रा और अमृतसर से आए सुनील खन्ना ने खत्री समाज के इतिहास और योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम संयोजक सौरव मेहरोत्रा, अनमोल कपूर, अतुल कपूर, मोहित मेहरोत्रा, डॉ. सोमेश मेहरोत्रा, डॉ. सुमित टंडन, सीए विशाल अरोड़ा, गुलशन आनंद, रुचि कपूर, सौम्या मेहरोत्रा, कोमल कपूर, शिखा मेहरोत्रा, रोहित भसीन, हरि कपूर, बबली मेहरोत्रा समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।

बरेली

अमित कुमार कश्यप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *