अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने अपने जिला कार्यालय पर स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें काफी अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।
जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजीव वर्मा ने बताया कि मुख्य वक्ता अधिवक्ता नंदन सिंह ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित अधिवक्ताओं को प्रदान की। वरिष्ठ अधिवक्ता नंदन सिंह ने अधिवक्ताओं के तमाम प्रश्नों के उत्तर देते हुए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम से जुड़ी अधिवक्ताओं की तमाम जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उपस्थित अधिवक्ताओं का मार्गदर्शन किया।। संचालन स्वाध्याय मंडल प्रभारी रुपेश कुमार ने किया ।इस दौरान जिला संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा,पूरन लाल प्रजापति,राजेंद्र प्रसाद मम्मा,संगठन के जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह,विनोद बाबू कनौजिया, अरविंद कुमार सिंह,उदय वीर सिंह यादव,महामंत्री हजारी लाल,अरविंद गौर ,गौरव राठौर,जिला मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा,स्वाध्याय मंडल प्रभारी रूपेश कुमार, कोषअध्यक्ष नवीन शर्मा,
अखिलेश सक्सेना,आदित्य सक्सेना,आंचल सक्सेना, सोम पाल, धीरेन्द्र चौहान,अरुण गुप्ता,कमल सिंह,गीता कश्यप, पूनम राठौर,रंजना सागर,पूनम चंद्रा,आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।
स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम में शामिल सभी अधिवक्ताओं का आभार जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह ने व्यक्त किया।
राजीव वर्मा एडवोकेट
जिला मीडिया प्रभारी
अधिवक्ता परिषद ब्रज
इकाई बरेली

अमित क़ुमार कश्यप
बरेली
