नैनीताल। सरोवर नगरी में सी आर एस टी इंटर कॉलेज के सभागार में राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष होने के अवसर पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद नैनीताल द्वारा आत्म बोध से विश्वबोध विषय पर सेमिनार आयोजित किया है ।
जिसमें अपनी सुरीली आवाज से स्कूली बच्चों ने एवं उपस्थित जन समूह ने हारमोनियम एवं तबले के साथ बन्दे मातरम का गायन किया जिसे काफी सराहा गया। वेसे तो स्कूलों में कमल्सरी कर दिया गया है। सभी स्कूलों में सुबह बन्दे मातरम गाया जाता है।
मुख्य अतिथि राजेश ने कहा कि देश को आजाद करने में वंदे मातरम का योगदान अद्वितीय है तथा आज भी देशभक्ति का यह महत्व पूर्ण गीत है ।
कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ रेखा त्रिवेदी ने कहा कि राष्ट्र को वंदे मातरम समर्पित है । युवाओं को इससे शिक्षा लेनी चाहिए । विशिष्ट अतिथि डॉ पुष्प लता जोशी ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपर है ।वंदे मातरम का जोश की हमारी शक्ति को व्यक्त करता है । विशिष्ट अतिथि सौरभ पांडे से कहा कि जननी जन्म भूमि को प्रणाम देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की जय का उद्घोष है । मुख्य वक्ताओं में बरिष्ठ पत्रकार प्रोफेसर गिरीश रंजन तिवारी ने कहा कि जब हम स्वयं को समझते है तो राष्ट्र के लिए कार्य करते है । प्रोफेसर ललित तिवारी ने संस्था का धन्यवाद देते हुए कहा जो पुराने स्वंतत्रता सेनानी रहे जिनके कर्मो से आज आजादी के ध्वज को आगे ले जा रहे हैं उन सबको इस कार्यक्रम के माध्यम से नमन करते हैंउन्होंने कहा भौगोलिक सीमाओं से हटकर है देश जो हमारी पहचान है ।वंदे मातरम में में धरती माता को संपूर्ण शक्ति माना गया है ।डॉ माधव प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि जब भारत गुलाम था तो भारत की लिए बलिदान देना का काम जिन्होंने किए उन्होंने वंदे मातरम कहा । डॉ जगदीश पंत ने कहा कि राष्ट्र सबसे पहले है तथा 2047 में विकसित राष्ट्र तभी बन पाएगा जब हम वंदे मातरम के सीख से राष्ट्र के लिए कार्य करेंगे। आशा खाती ने कहा कि राष्ट्र का गौरव ,राष्ट्र की पहचान और भारतीयता का गुण है वंदे मातरम ।संचालन दे बसंती रौतेला ने किया ।दीप प्रज्वलन से प्रारंभ कार्यक्रम में सभी वक्ताओं को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया । वंदे मातर 1875 में 7 नवंबर को बंकिम चंद्र जी ने लिखा। 1882 में आनंद मठ में आया तथा 1896 में रवींद्र नाथ टैगोर ने इसे गाया तथा 1950 में राष्ट्र गीत का दर्जा मिला । राष्ट्र को पुनर्जीवित करने में राष्ट्र गान स्वतंत्र का गीत बना ओर देश को आजाद कराया। कार्य क्रम में सी आर एस टी,बालिका विद्यामंदिर के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी । सामूहिक वंदे मातरम गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज पांडे , व्यास ,शबनम के साथ विनीता पाठक , विमलेश गोस्वामी, नीलम जोशी , बिसना साह,भावना कांडपाल , मुन्नी तिवारी अंजू बिष्ट ,रेनू बिष्ट आदि शामिल रहे ।

रिपोर्ट।ललित जोशी
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।