सम्भल स्थित बृज रतन सुन्दर आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आज ‘स्वास्थ्य एवं शिक्षा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता’ का भव्य आयोजन गरिमा समाज सेवा समिति (हापुड़) एवं कैंब्रिज अकैडमी ऑफ फॉरेन स्टडीज (सम्भल) के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
इस प्रतियोगिता का कुशल संचालन कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती संजना गुप्ता तथा कैंब्रिज अकैडमी की कंप्यूटर शिक्षिका मुस्कान के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनके सामान्य ज्ञान के स्तर को सुदृढ़ बनाना था। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और ऊर्जा के साथ इस स्पर्धा में भाग लिया।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद घोषित परिणाम इस प्रकार रहे:
स्थान तथा विजेता का नाम
प्रथम स्थान (Ist) सना
द्वितीय स्थान (IInd) नाजरीन
तृतीय स्थान (IIIrd) कृष्णा कश्यप
कार्यक्रम के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में गरिमा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष श्री अशोक मित्तल एवं बृज रतन सुन्दर आर्य कन्या इन्टर कालेज की प्रधानाचार्या श्रीमती संजना ने विजेताओं को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
छात्राओं को संबोधित करते हुए श्री अशोक मित्तल ने कहा, “स्वास्थ्य और शिक्षा किसी भी समाज की उन्नति के मुख्य स्तंभ हैं। इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है।”
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या ने गरिमा समाज सेवा समिति एवं कैंब्रिज अकैडमी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती संजना गुप्ता , श्रीमती उर्मिला अनुरागी, रचना, सिम्पल गंगवार, श्रीमती प्रतिष्ठा अनुकौशल, एकतारेजा तथा विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट उमेश गुप्ता
लोकेशन संभल
