18 सितम्बर 2026

*प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस पर बच्चों ने दी भक्ति गीतों पर मनमोहक प्रस्तुति* देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के 76वें जन्मदिवस के शुभ अवसर पर दुर्गा मंदिर प्रांगण पाटेकोहरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद स्वरूप 1111 दीपक जलाया गया।

रात्रि में 8 बजे गांव के बच्चों द्वारा भक्ति गानों में मनमोहक प्रस्तुति देकर माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री एम.डी. ठाकुर, अ.ज.जा. आयोग उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) रहे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती अनीता मंडावी, जिला पंचायत सदस्य सभापति रही।

इस अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत पाटेकोहरा महेंद्र सिंह चंद्रवंशी, सचिव देवलाल वर्मा, रोजगार सहायक खेम सिन्हा, छुरिया भाजपा मंडल महामंत्री अशोक मरकाम जी, मोनू गुप्ता जी, छुरिया मंडल मंत्री एवं बूथ अध्यक्ष राजकुमार सिन्हा जी, बूथ मीडिया प्रभारी नोहर सिन्हा जी, ग्राम पटेल बिसौहा राम सिन्हा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता सखा राम सिन्हा, दुर्योधन साहू, दरबार यादव, विवेक यादव, गीता लाल यादव, दिनेश यादव एवं ग्राम पंचायत के समस्त पंच गण एवं सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

रिपोर्ट : एन के सिन्हा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *