फरीदाबाद सत्युग दर्शन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ के अंतर्गत समार्थ टेक्निकल क्लब द्वारा आयोजित “बिजनेस क्विज 2026” का सफल समापन हुआ। यह प्रतियोगिता बीबीए प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए 20 अप्रैल 2026 को आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में व्यवसायिक ज्ञान, तर्क क्षमता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को 24 अप्रैल 2026 को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बीबीए (IIFSB) सेक्शन A में माधव शर्मा ने प्रथम, ममता त्रिपाठी ने द्वितीय तथा भूमि टंडन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सेक्शन B में आर्यन तिवारी प्रथम, विजय ठाकुर द्वितीय एवं सचिन यादव तृतीय स्थान पर रहे। बीबीए (जनरल) में अनुष्का त्यागी ने प्रथम, अंशिका ने द्वितीय तथा सुमित प्रसाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं बीबीए (डिजिटल मार्केटिंग) में आदित्य ने प्रथम एवं हिमांशु ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र त्यागी ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. मनप्रीत कौर ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और ज्ञान को नई दिशा प्रदान करते हैं। कन्वीनर डॉ. स्नेहा शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि बिजनेस क्विज जैसे आयोजन विद्यार्थियों की विश्लेषणात्मक सोच, निर्णय लेने की क्षमता तथा टीमवर्क को विकसित करने में अत्यंत सहायक होते हैं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में समार्थ टेक्निकल क्लब की टीम एवं विभाग के सभी संकाय सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *