मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद की पांच गौशालाओं को प्रदान किए सहायता राशि के चैक

फरीदाबाद।
हरियाणा सरकार की चारा अनुदान योजना के तहत आज मंत्री राजेश नागर ने फरीदाबाद की पांच गौशालाओं को सहायता राशि के चैक प्रदान किए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य की चारा सहायता योजना के तहत गोवंश की सेवा हो रही है और संवर्धन हो रहा है। इस काम में सहयोग करने वाले गौशाला संचालकों को अक्षय पुण्य की प्राप्ति हो रही है और इस कार्य में सेवा करने वाले सेवादारों को भी सेवा का फल प्राप्त हो रहा है।
मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गौ सेवा बहुत महत्वपूर्ण सेवा है। गौ माता के अंग अंग में देवताओं की कृपा का वास होता है। इसलिए हमें अपने जीवन में समय निकालकर गोवंश की सेवा अवश्य ही करनी चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से भी कहा कि वह गौशाला में जाएं और गोवंश की सेवा करें।
नागर ने कहा कि राज्य की अनेक योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। हम इसके लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आभारी हैं। वह विकास की किसी योजना के लिए सेकंड भर भी देरी नहीं लगाते हैं। यही कारण है कि आज फरीदाबाद सहित राज्य की सभी 90 विधानसभाओं में विकास कार्य समान गति से चल रहे हैं।
इस अवसर पर ऊंचा गांव स्थित गौ मानव सेवा ट्रस्ट, नवादा स्थित श्री बांके बिहारी गौशाला, तिगांव स्थित गोपाल गौशाला सोसाइटी, भूपानी स्थित बाबा सूरदास महाराज गौशाला और गुरुकुल मंझावली स्थित माता भगवती देवी गौशाला के प्रबंधक प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
उन्होंने योजना के तहत चेक प्राप्त करने के बाद सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह गौशालाओं में बेहतर से बेहतर सेवा देने का प्रयास कर रहे हैं जिसमें मंत्री राजेश नागर का प्रमुख सहयोग प्राप्त हो रहा है।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *