राजधानी लखनऊ में जगतगुरु स्वामी चक्रपाणि जी महाराज के उत्तर प्रदेश आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस मौके पर घोषणा की गई कि स्वामी चक्रपाणि जी के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में जल्द ही “हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन” आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन में मंदिरों की आय मंदिरों पर खर्च करने, धार्मिक नगरियों में मांसाहार प्रतिबंध और स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाने जैसे मुद्दों पर जनजागरण किया जाएगा।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्षों का विशेष पोस्टर भी विमोचित किया गया। लखनऊ प्रवास के बाद स्वामी जी का अगला दौरा रॉबर्ट्सगंज और वाराणसी रहेगा।
लोकेशन – लखनऊ

