मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी/मानपुरमानपुर क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन और नाबालिग से मजदूरी कराए जाने के गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, एक जनप्रतिनिधि पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए इस तरह की गतिविधियों को संचालित करने का आरोप लगाया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक, रेत ढुलाई में लगे कुछ वाहनों में नंबर प्लेट नहीं लगी है और उनमें नाबालिग बच्चों से हमाली कराए जाने की बात कही जा रही है, जो कानूनन अपराध है। ड्राइवरों से पूछताछ में कथित रूप से वाहन मालिक का नाम भोजेश मंडावी बताया गया है, जिन्हें क्षेत्र में जनप्रतिनिधि बताया जा रहा है।वहीं, मानपुर में तैनात राजनांदगांव उड़नदस्ता दल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि टीम की नजर मुख्य रूप से ओवरलोड वाहनों तक सीमित है, जबकि इस तरह के अवैध परिवहन और बाल श्रम के मामलों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है।हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।विशेषज्ञों का कहना है कि नाबालिग से मजदूरी कराना बाल श्रम कानून के तहत दंडनीय अपराध है, वहीं बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन है। ऐसे में यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित लोगों पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता होगी।

:-𝗥𝗮𝗷𝗲𝘀𝗵 𝗦𝗼𝗻𝗶

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *