मुकेरियां शहर के देवा कालोनी में गौशाला रोड पर स्थित सरकारी बागवानी विभाग की लापरवाही सामने आई है विभागीय परिसर के चारों और दीवार न होने के कारण वहां कूड़े के ढेर लग गये जिससे न केवल वातावरण दूषित हो रहा है बल्कि बागवानी विभाग के कई पेड़ पौधे भी नष्ट हो चुके है हालात इतने ख़राब हो चुके हैं कि आम जनता का इस रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो गया है
इस गंभीर समस्या को देखते हुए भारतीय मानवाधिकार महासंघ द्वारा बागवानी विभाग और नगर निगम कौंसिल अधिकारियों को लिखित रूप से शिकायत भेजी गई है संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द दीवार का निर्माण करवाकर इलाके को साफ-सुथरा बनाया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके
इस के साथ ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हुए हैं जानकारी के अनुसार माता रानी चौंक और महाराणा प्रताप चौक पर लगें सीसीटीवी कैमरे काफी समय से बंद पड़े हुए हैं कैमरे बंद होने के कारण क्षेत्र मे आपराधिक घटनाओं का ख़तरा बना हुआ है
इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए भारतीय मानवाधिकार महासंघ ने पंजाब पुलिस के स्थानीय थाना और नगर निगम कौंसिल मुकेरियां को भी सूचना दी है और मांग की है कि जल्द से जल्द सभी कैमरों को चालू किया जाएं ताकि शहर मे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सकें
अब देखना यह है कि प्रशासन और संबंधित विभाग इस मामले मे जितनी जल्दी कार्रवाई करते हैं और जनता को कब राहत मिलेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *