नैनीताल। सरोवर नगरी से महज 22 किलोमीटर दूर भीमताल में एक युवक द्वारा पहचान छुपाकर युवतियों का शारिरिक, मानसिक शोषण करने व लव जिहाद जैसी घटनाओं को अंजाम देने के विरोध में व्यापारियों द्वारा अपनी अपनी दुकानें बंद कर हिन्दू संगठन व स्थानीय लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शन कर थाने का घेराव कर जनसभा की।
जिसमें प्रदर्शनकारियों ने आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग उठाई और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई।
प्रदर्शन के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता भी हुई, जिसमें पुलिस विभाग ने कार्रवाई के लिए कुछ दिनों का समय मांगा और आश्वासन दिया कि तय समय सीमा के भीतर उचित कदम उठाए जाएंगे।
हालांकि प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
इस दौरान पुलिस ने लोगों को बताया गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित कर रवाना हो गई हैं जल्द मामले का आरोपी गिरफ्त में होगा।
प्रदर्शन करने वालों में भाजपा नेता मनोज भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी , प्रिंस करायत,
कमल देउपा, गोतम मटियाली, शुभम नैनवाल, प्रेम कुल्याल, पारस चंद्रा, प्रकाश आर्या, शरद पांडे, रमन बिष्ट, धन सिंह राणा, मीनाक्षी जोशी, सुनीता पांडे, निधि साह, नीमा नेगी, मदन गिरी, देवेंद्र फर्त्याल, जितेन्द्र चनौतिया समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *