फरीदाबाद आश्रम में गरिमामयी समारोह: संत को अंगवस्त्र व नियुक्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

फरीदाबाद। अखिल भारतीय हिंदू परिषद संगठन द्वारा संगठन के विस्तार को गति देते हुए एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी राजकुमार नाथ ने संत महात्मा दिव्य आत्मानंद पुरी जी महाराज को हरियाणा प्रदेश सचिव, धर्माचार्य परिषद के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति परमहंस नंगली दिव्य धाम आश्रम, फरीदाबाद में आयोजित एक गरिमामयी समारोह के दौरान संपन्न हुई, जहां संत श्री को विधिवत नियुक्ति पत्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महंत योगी राजकुमार नाथ ने कहा कि संत महात्मा दिव्य आत्मानंद पुरी जी महाराज का आध्यात्मिक अनुभव और समाज के प्रति समर्पण हरियाणा में धर्माचार्य परिषद को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि संत श्री के मार्गदर्शन में संगठन धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा। नवनियुक्त प्रदेश सचिव संत महात्मा दिव्य आत्मानंद पुरी जी महाराज ने दायित्व स्वीकार करते हुए कहा कि वे सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और समाज में समरसता स्थापित करने हेतु पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने अखिल भारतीय हिंदू परिषद संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया। कार्यक्रम में सह संगठन मंत्री डॉ. योगी राज विजय नाथ महाराज ने संत श्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा में धर्माचार्य परिषद का विस्तार जिला स्तर तक किया जाएगा, जिससे अखिल भारतीय हिंदू परिषद संगठन और अधिक सशक्त होगा। इस दौरान आश्रम की संगत, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *