अखिल भारतीय हिंदू परिषद ने देशभर में संगठन को मजबूत बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में संगठन विस्तार और नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत योगी राजकुमार नाथ की मौजूदगी में हुई बैठक में डॉ. वैभव शर्मा की अनुशंसा पर डॉ. योगी राज विजय नाथ महाराज को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। इसे संगठन की मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। बैठक में यह भी तय किया गया कि देश की चारों दिशाओं, उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम, में चार सह संगठन मंत्रियों की जल्द नियुक्ति की जाएगी। इन पदाधिकारियों की जिम्मेदारी संगठन का विस्तार, नए कार्यकर्ताओं का निर्माण और इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करना होगा। नवनियुक्त पदाधिकारी डॉ. योगी राज विजय नाथ ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। वहीं राष्ट्रीय संयोजक हरेश नाथ ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया। जल्द ही चारों क्षेत्रों के सह संगठन मंत्रियों के नामों की घोषणा की जाएगी, जिसके बाद संगठन का ढांचा और मजबूत रूप में सामने आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *