ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाना है। डॉ हरीश बिष्ट।

नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर भीमताल ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने देवीधुरा पटवाडांगर-बोहरागाँव –बेल में निर्माणाधीन विकास कार्यों एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर बिष्ट ने कहा जो आपदा के दौरान सड़क मार्ग टूट गया था उसको ठीक किया जा रहा है । साथ ही जो सड़क मार्ग खराब हो चुका है उसको ठीक कराने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को कोई भी परेशानी न हो इसके लिए सरकार भी कई ठोस कदम उठा रही हैं।

उन्होंने कहा पटवाडंगर से नाईशिला सड़क विगत समय से क्षतिग्रस्त थी, जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
भारी बारिश और अन्य कारणों से सड़क के कई हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था।डॉ. बिष्ट ने मौके पर मौजूद PMGSY (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त स्थानों को एक माह में सड़क की तत्काल मरम्मत और गुणवत्तापूर्ण सुधारीकरण कार्य शुरू करने के कड़े निर्देश दिए। ग्रामीणों ने लंबे समय से इस मार्ग के डामरीकरण और सुरक्षा दीवारों के निर्माण की मांग की जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और इस मार्ग के सुधरने से बोहरागांव,बेल और नईशिला जैसे दूरस्थ गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। प्रमुख ने बोहरागांव में ग्राम पंचायत, कृषि विभाग के निर्माणाधीन विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। तय समय में गुणवत्ता युक्त कार्य करने को कहा।बोहरागांव नाईशिला के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग को भी कोसा कहा आधी तूफान तो दूर गांव में समय समय पर विद्युत की आपूर्ति ठप रहती हैं। जंगल से आ रही लाइन को मुख्य मार्ग से करने की माग रखी डॉ बिष्ट ने समस्या को गर्भीरता से लेते हुए अधिशासी अभियंता को बसानी से नाइसिला बेल विद्युत लाइन को मुख्य मार्ग के किनारे लाने के निर्देश दिए
मोना बाना में अल्पसंख्यक मद पेयजल विभाग 18 लाख खर्च करने के बाद भी एक माह पानी नहीं पिला सका क्षेत्र के ग्रामीणों ने पेयजल की सुचारू व्यवस्था करने की माग रखी। जिस पर प्रमुख ने 15 दिनों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश विभाग को दिए
सिंचाई विभाग को गांव में सिंचाई की नहर की सफाई एवं नहर को मरम्मत करने को कहा जिस पर विभाग के अधिकारी ने मई माह के प्रथम सप्ताह में कार्य करने का आश्वासन दिया
ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग एवं उद्यान विभाग के जिम्मेदार अधिकारी के उपस्थित न होने पर नाराजगी जताई। जनता एवं शिक्षा के लिए ग्रामीणों ने कहा महत्वपूर्ण विभाग है किन्तु जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित न होना गंभीर है। प्रमुख ने विभागों से नहीं आने पर स्पष्ट करने के लिए कहा।
प्रमुख ने कहा धरातल पर देखकर मेरा प्रयास है किसी एक विभाग को आदर्श विद्यालय बनाना पर निरीक्षण के दौरान विभाग का न आना कही न कही सरकारी शिक्षा के प्रति जिम्मेदार अधिकारी की गैर जिम्मेदारी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगी विभाग से इसका स्पष्ट कारण मांगा जाएगा
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रेमा बरगली, ललिता मलाडा , कैप्टन प्रताप नगरकोटी, सुरेंद्र सिंह छेत्र पंचायत सदस्य संदीप गोस्वामी बंटी, हिमांशु पांडे, पूर्व प्रधान धर्मेंद्र रावत, चम्पा बिष्ट, मथुरा दत्त पांडे, संजय गेडा, धीरेन्द्र सिजवाली, दिवान सिंह तड़ागी, संजय किरौला, गंगा सिंह रजवार, बच्ची सिंह बिष्ट, बसंत किरौला, मनोज सिंह, कुंदन सिंह, जमन सिंह सिज़वाली, गंगा सिंह, धन सिंह, जय दत्त, बीडीओ हर्षित गर्ग,पी एम जी एस वाई नेहा अमरीन, सिंचाई मनमोहन सिंह, खाद्य विभाग जोशी, समाज कल्याण दिनेश बिष्ट, एडीओ भूपाल बिष्ट, कृषि वर्षा, जल संस्थान एवं पशुपालन डॉ कमला , व कमल कुलियाल समेत अन्य विभागीय अधिकारी ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *