फरीदाबाद वार्ड 39 की निर्दलीय पार्षद श्रीमती नीलम बरेजा व उनके सुपुत्र गोल्डी बरेजा ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने कुछ भ्रष्ट ठेकेदार जो अधिकारियों के संरक्षण में फरीदाबाद को लूटने का काम कर रहे हैं और जनता की गाढ़ी खून पसीने की कमाई व सरकारी परियोजनाओं को पलीता लगाने का काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कुछ साक्ष्य व तथ्य मीडिया के समक्ष रखे। उन्होंने बताया कि किस तरह से एक एसवीएन नाम की एजेंसी जो ट्रैक्टर ट्राली व मजदूर और अन्य संसाधनों से गार्बेज प्वाइंटों से कूड़ा उठाने का काम करती है। जो की बहुत ही गैर जिम्मेदार कंपनी है । जिसकी शिकायत विधानसभा 89 के पांच पार्षदों ने जिसमें ज्योति सैलानी वार्ड नंबर 33, शेफाली सिंगल वार्ड नंबर 31, मुकेश अग्रवाल वार्ड नंबर 37, नीलम बरेजा वार्ड नंबर 39, सचिन शर्मा वार्ड नंबर 35 ने निगमायुक्त को दी शिकायत में यह साफ-साफ लिखकर दिया की एजेंसी संतोषजनक कार्य नहीं कर रही है। ट्रैक्टर ट्राली व मजदूर कभी समय पर उपलब्ध नहीं होते। लेकिन इसके बावजूद भी रसूक और संबंधों के बल पर उस ठेकेदार को फिर से वर्क आर्डर कर दिया गया। इससे पता चलता है की फरीदाबाद में भ्रष्ट ठेकेदारों का कद पार्षदों व जनता से बहुत बड़ा है या फिर कुछ बड़े कद वाले लोग ऐसे भ्रष्ट ठेकेदारों को संरक्षण देते हैं। जब तक ऐसे अधिकारी और बड़े लोग भ्रष्ट ठेकेदारों को संरक्षण देते रहेंगे फरीदाबाद हर मामले में बदहाल ही रहेगा । चाहे वह सफाई का मामला हो, सीवर का मामला हो, पानी का मामला हो या अन्य विकास कार्यों का मामला हो। इस अवसर पर वार्ड कमेटी के सदस्य एन .के अग्रवाल, अनीता बर्मन,अर्जुन सहगल, अमन शर्मा,अनिल पुंज आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।


फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।
