ट्रांसजेंडर यानी किन्नर समाज के अधिकार, सम्मान और भविष्य को लेकर आज राजधानी लखनऊ में एक बेहद अहम और संवेदनशील बैठक आयोजित की गई। यह विशेष बैठक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुख्यमंत्री आवास पर संपन्न हुई, जिसमें किन्नर समाज के राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने अपने अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से रखा।
बैठक का मुख्य उद्देश्य था—ट्रांसजेंडर समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ना, उनके अधिकारों को मजबूत करना और उनके लिए सुरक्षित व सम्मानजनक भविष्य सुनिश्चित करना।
बैठक में रखे गए प्रमुख प्रस्तावों ने सभी का ध्यान खींचा—
▪️ ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बेहतर और समावेशी शिक्षा व्यवस्था
▪️ रोजगार और सरकारी नौकरियों में अवसर बढ़ाने की मांग
▪️ पुलिस विभाग में विशेष भर्ती का प्रस्ताव
▪️ रोमानिया की तर्ज पर सटीक जनगणना की पहल
▪️ समुदाय की सुरक्षा और सम्मान की गारंटी
▪️ विशेष स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था
▪️ ट्रांसजेंडर आश्रम और आवास की स्थापना
▪️ चुनाव प्रक्रिया में ट्रांसजेंडर प्रतिनिधित्व, यहां तक कि चुनाव अधिकारी के रूप में अवसर देने का सुझाव
इस महत्वपूर्ण बैठक में दीनानाथ भास्कर की मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी अहम बना दिया। यह बैठक सिर्फ चर्चा नहीं, बल्कि ट्रांसजेंडर समाज को बराबरी का हक दिलाने की दिशा में एक मजबूत कदम मानी जा रही है।
लखनऊ से ब्यूरो रिपोर्ट।

