नेशनल यूथ कॉन्क्लेव के लिए भींडर की 2 सगी बहनों का चयन- स्थानीय भींडर नगर निवासी 2 सगी बहनों पूजा और अंजली चौबीसा सुपुत्री श्री जगदीश जी चौबीसा (वेनावत) का 18 से 21 अप्रैल तक भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित होने वाले नेशनल यूथ कॉन्क्लेव में चयन हुआ है, इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में दोनो बहिन राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगी।। के आई आई टी यूनिवर्सिटी में आर्ट ऑफ गिविंग के अन्तर्गत आयोजित होगा, प्रख्यात शिक्षाविद एवं समाजसेवी डॉ अच्युत सामन्त द्वारा स्थापित के आई आई टी विश्वविद्यालय में शिक्षा नवाचार और मूल्य आधारित शिक्षण के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ,इस वर्ष के कॉन्क्लेव कि थीम शेयर टू शाइन है जो युवाओं में सहयोग, संवेदनशील ता और सामूहिक प्रगति की भावना को प्रोत्साहित करेगा और युवा प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करेगा जहाँ वे विचार विमर्श, ज्ञान विनिमय और प्रेरणा प्राप्त कर सकेंगे।। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रख्यात व्यक्तियों,विचारकों एवं विशेषग्यो के साथ सम्वाद का अवसर मिलेगा। उड़ीसा भ्रमण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसी प्रतियोगिता भी होगी,इस कार्यक्रम में दोनो बहिने राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर भींडर जिला उदयपुर का नाम रोशन करेगी। पूर्व में भी दोनों बहिनों ने राजस्थान स्तर पर अनेक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने शहर भींडर के साथ साथ उदयपुर जिले का नाम रोशन किया है।।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *