फरीदाबाद के राजहंस होटल में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में FMDA (फरीदाबाद मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी) विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में शहर के विकास कार्यों, बुनियादी ढांचे और चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की जा रही है।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश फागना, विधायक मूलचंद शर्मा और मेयर प्रवीण बत्रा जोशी भी मौजूद रहे।
बैठक में फरीदाबाद के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने, ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर गहन चर्चा की जा रही है। साथ ही आगामी विकास योजनाओं को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *