नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर नैनीताल कालाढूंगी मार्ग के प्रिया बेंड के पास टेम्पो ट्रेवल्स वाहन के अन्यंत्रित होकर पलट जाने से कई लोग जख्मी हो गये। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक डेढ़ दर्जन पर्यटक नैनीताल से घूमकर मस्ती करते हुए अपने घर को जा रहे थे। हादसे के शिकार हो गये। वाहन के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। जैसे ही वाहन सड़क पर पलट तो चीख पुकार मच गई। पुलिस को सूचना दी गई आनन फानन में पुलिस टीम व 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुँच गई और बचाव कार्य में जुट गई। जिसमें घायलों को कालाढूंगी, व हल्द्वानी के रेफर कर दिया । अन्य को मामूली चोटें आई हैं।
यह पर्यटक मोदीनगर, गाजियाबाद के बताये जा रहे हैं।

रिपोर्ट। ललित जोशी।
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *