एकॉर्ड अस्पताल ने तिगांव में मेगा स्वास्थ्य शिविर लगाया, 200 लोगों ने कराई जांच।

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र में एकॉर्ड अस्पताल के सहयोग पर से स्वस्थ तिगांव की ओर एक कदम अभियान के तहत नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन करने के बाद मंत्री राजेश नागर ने कहा कि ऐसे शिविर समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का माध्यम हैं और सरकार भी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने सभी से अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की अपील की। नागर ने कहा कि इस प्रकार के शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं क्योंकि रोग का समय पर पता चलने से उसका इलाज सरल हो जाता है।
अजय नागर वाटिका में आयोजित इस शिविर में 200 से अधिक लोगों ने अपनी स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। शिविर के दौरान अस्पताल के आर्थोपेडिक विभाग के चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार और इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. उमेश कोहली ने मंत्री का स्वागत किया।
अस्पताल के आर्थोपेडिक डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. युवराज कुमार के बताया कि बदलती जीवनशैली के कारण हड्डी और जोड़ से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। संतुलित आहार और व्यायाम से इन समस्याओं को काफी हद तक रोका जा सकता है। कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट चेयरमैन डॉ. ऋषि गुप्ता ने कहा कि हृदय रोगों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, समय पर जांच जरूरी है। नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली से कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट की डायरेक्टर डॉ. सिम्मी मनोचा, डॉ. उमेश कोहली, कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जन डॉ. बिज्जू शिवम पिल्लई, फेफड़े रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील नागर ने भी लोगों को रोगों की जांच के प्रति जागरूकता किया। इस दौरान शिविर में मरीजों को नि:शुल्क शुगर, ब्लड प्रेशर, बीएमडी, ईसीजी और पीएफटी जैसी जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर अमन नागर, ग्रीवेंस सदस्य दयानंद नागर, गजेश अधाना, राजेंद्र बाबूजी, बिल्लू पहलवान, अजय नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

फरीदाबाद, हरियाणा।
मोहित सक्सेना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *