आगरा में आज प्रशासनिक सक्रियता की बड़ी तस्वीर सामने आई। अरविन्द मल्लप्पा बंगारी ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत जानी। 1908 में बने प्राचीन तहसील भवन की स्थिति देखकर जिलाधिकारी ने तुरंत मरम्मत के निर्देश दिए और गर्मी को देखते हुए परिसर में छायादार पौधे व पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। नई बिल्डिंग के राजस्व अभिलेखागार में रिकॉर्ड सुव्यवस्थित मिलने पर डीएम ने कर्मचारियों की सराहना की। वहीं स्टाफ की स्थिति की समीक्षा में सामने आया कि 48 स्वीकृत पदों में से 9 पद अभी भी रिक्त हैं।

लोकेशन: आगरा, कुनाल गोस्वामी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *