आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज में पहली बार सफल ओपन हार्ट सर्जरी कर 13 वर्षीय किशोर को नया जीवन दिया गया है। CTV​S विभाग की टीम ने बेहद जटिल और हाई-रिस्क ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मरीज कंस्ट्रिक्टिव पेरिकार्डिटिस जैसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था, जिसमें दिल के ऊपर जमी कठोर परत को धड़कते दिल से अलग करना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. प्रशांत गुप्ता ने इसे संसाधनों और संकल्प की जीत बताते हुए कहा कि अब आगरा और आसपास के गरीब मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली या जयपुर नहीं जाना पड़ेगा। डॉ. अतुल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सर्जिकल, एनेस्थीसिया और आईसीयू टीम की संयुक्त मेहनत से यह ऐतिहासिक सफलता संभव हो सकी। यह उपलब्धि आगरा के चिकित्सा इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है।

लोकेशन: आगरा, कुनाल गोस्वामी की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *