चित्तौड़गढ़, 23 मार्च। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने लोकसभा में नियम 377 के अंतर्गत अपने संसदीय क्षेत्र के किसानों के हित में महत्वपूर्ण मुद्दा उठाते हुए चित्तौड़गढ़ जिले के भैंसरोड़गढ़/रावतभाटा क्षेत्र में एक नए कृषि विज्ञान केंद्र खोलने की मांग की है।

सांसद सीपी जोशी ने कहा कि चित्तौड़गढ़ जिला एक कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहां की अधिकांश आबादी कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों पर निर्भर है। जिले में दलहन, तिलहन, खाद्यान्न और मुद्रादायिनी फसलों के साथ-साथ फल एवं सब्जियों का भी बड़े पैमाने पर उत्पादन किया जाता है। ऐसे में किसानों को आधुनिक तकनीक, उन्नत खेती के तरीके और नवीन कृषि नवाचारों की जानकारी उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि जिले में एक और कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना होने से किसानों को उन्नत एवं तकनीकी कृषि की जानकारी स्थानीय स्तर पर मिल सकेगी। इससे किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने में मदद मिलेगी और उनकी आय बढ़ाने के नए अवसर भी पैदा होंगे।

सांसद सीपी जोशी ने केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ जिले के किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए भैंसरोड़गढ़/रावतभाटा क्षेत्र में एक नए कृषि विज्ञान केंद्र की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि क्षेत्र के किसानों को कृषि से संबंधित नवीन तकनीकों, प्रशिक्षण और विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।