– बलरामपुर जिले के से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आया है। महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालु ने अचानक हमला कर दिया जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। भालु के हमले से घायल व्यक्ति को तत्काल राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज हेतु लाया गया जहाँ प्राथमिक इलाज के पश्चात उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अम्बिकापुर रिफर कर दिया गया। वर्तमान में महुआ का समय चल रहा है और ऐसे में जंगलों में महुआ बीनने गए ग्रामीणों पर अक्सर भालु के हमले की घटना सामने आती है।बुधवार को भी ऐसे ही एक घटना सामने आया है।महुआ बीनने गए ग्रामीण पर भालु ने खतरनाक तरीके से हमला कर दिया जिसके बाद ग्रामीण किसी तरह वहाँ से अपना जान बचाकर निकला।हालांकि घटना में ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया भालु ने ग्रामीण के गुप्तांग को ही काट खाया। घटना आज दिनाँक 25 मार्च दीन बुधवार को समय तकरीबन सुबह 7 बजे की बताई जा रही है। सेवारी निवासी कहरु पिता जगना उम्र 50 वर्ष कोरवा सुबह करीब 6 बजे महुआ बीनने के लिए सेवारी के जंगल मे गया हुआ था।इसी दौरान उस पर जंगली भालु ने हमला कर दिया।भालु के हमले से कहरु गंभीर रूप से घायल हो गया। भालु ने उसके गुप्तांग सहित अन्य जगहोँ पर बुरी तरह से हमला कर दिया।घटना के बाद घायल के परिजनों ने उसे इलाज हेतु राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहाँ उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अम्बिकापुर भेज दिया है।वहीँ घटना की जानकारी लगते ही राजपुर वन विभाग के कर्मचारी भी राजपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुँच घायल के इलाज हेतु तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।

रिपोर्ट : विकास कुमार यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।