नैनीताल। सरोवर नगरी व उसके आसपास समेत पूरे जनपद में नशा तस्करों की धर पकड़ के लिए नैनीताल एसएसपी डॉक्टर मंजूनाथ के नेतृत्व में नशामुक्त उत्तराखंड मिशन को लगातार साकार कर रही है नैनीताल जनपद की पुलिस इसी दौरान काठगोदाम पुलिस ने एक बहुत बड़ी सफलता हासिल की है जिसमें दो नशा तस्करों आनन्द सिंह रावत के कब्बे से 68.35 ग्राम व रोहित थापा उपरोक्त के कब्जे से 22.75 ग्राम स्मेक बरामद की गई है जो कि 91.10 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये लगभग होगी।

एसएसपी नैनीताल डॉक्टर मंजुनाथ टी०सी० द्वारा जनपद को नशामुक्त बनाये जाने हेतु सभी प्रभारियों को अवैध रूप से नशा तस्करी में लिप्त तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।

उक्त क्रम में एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान वन विभाग का जू डम्पिंग जोन बागजाला के पास से 02 तस्करों को 91.10 ग्राम स्मैक स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वे स्मैक को पिंचू निवासी शक्तिफार्म सितारगंज, उधम सिंह नगर से खरीद कर लाते थे और हल्द्वानी में बेचते थे, जिसकी तलाश व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है
एसएसपी ने पुलिस टीम जिससे उप निरीक्षक दिलीप कुमार (प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम) सुरेन्द्र सिंह (चौकी मल्ला काठगोदाम)त्रिलोक रोतेला (एसओजी)
भानू प्रताप (एसओजी) शामिल हैं उनको सराहनीय कार्य करने के लिए 2000 रुपये पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई है।
साथ ही दोनों अभियुक्तों के आपराधिक रिकॉर्ड की छान बीन की जा रही है।
इस क्रम में एसपी मनोज कत्याल ने बताया मुख्यमंत्री के सख्त निदेर्शों के चलते व एसएसपी के मार्गदर्शन में सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा इसमें से एक अभियुक्त का पहले भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। दोनों को सलाखों के पीछे भेजने की तैयारी चल रही है।

रिपोर्ट। ललित जोशी
नैनीताल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।