21 मार्च 2026 को उदयपुर जिले की कुराबड़ पंचायत समिति के बंबोरा गांव स्थित प्रयत्न समिति कार्यालय में विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में उदयपुर एवं सलूम्बर जिलों की विभिन्न पंचायत समितियों – कुराबड़, भींडर, गिर्वा, वल्लभनगर, लसाड़िया, मावली, सलूम्बर एवं सेमारी से लगभग 110 स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संवाद किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उड़ीसा स्थित वसुंधरा संस्थान, भुवनेश्वर के तुषार भाई ने देश में वनों की सुरक्षा हेतु बने कानूनों की विस्तृत जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

संस्थान सचिव मोहन डांगी ने संगठनों की संरचना एवं पिछले 37 वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी देते हुए कृषि, पशुपालन एवं वन प्रबंधन के साथ-साथ सामुदायिक (सामलात) संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व को रेखांकित किया।
एफ.ई.एस. भीलवाड़ा के कार्यक्रम समन्वयक नारायण सिंह ने राज्य में संस्थान द्वारा किए जा रहे वानिकी एवं चारागाह विकास कार्यों को मानवीय मूल्यों से जोड़ते हुए भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा की।
मायदा से आए बुजुर्ग केशा जी ने सभी प्रतिभागियों को प्रतिवर्ष कम से कम 10 पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया। संस्था समन्वयक शंकर शर्मा ने जल प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।
संस्थान समन्वयक मांगीलाल गुर्जर ने वनाधिकार से संबंधित अब तक की प्रगति एवं आगामी कार्ययोजना पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
सेवा मंदिर उदयपुर के पूर्व सचिव शैलेंद्र तिवारी ने ग्रामीणों से वन प्रबंध एवं संरक्षण पर अपने अनुभव साझा किए।
इस अवसर पर संस्थान परिसर में भुवनेश्वर से आए तुषार भाई व संस्था कार्यकर्ताओं ने वट वृक्ष का पौधारोपण किया। तथा सलूम्बर से रामजी, केशुजी; झल्लारा से भेरू लाल, गमानी बाई; भींडर से कालू डांगी, प्रेमलाल मीणा, किशन अहीर, कुराबड़ से भंवरलाल लोहार, मुन्ना देवी; लसाड़िया से मिट्ठूलाल, नानालाल; सेमारी से बद्रीलाल, पूंजालाल, तथा गिर्वा से मुन्ना देवी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
संस्था अध्यक्ष शशि प्रभा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन प्रभा शंकर शर्मा द्वारा किया गया।

रिपोर्ट केलास तेली भींडर उदयपुर राजस्थान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।