खतौली – शनिवार को नगर में हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया गया । ईदगाह से नमाज पढ़कर निकले नमाजियों पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी के नेतृत्व में कैंप लगाकर, फूलों की वर्षा कर और गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे शहर में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
सुबह ईदगाह में नमाज अदा करने के बाद जब नमाजी बाहर निकले, तो सपा कार्यकर्ताओं ने नमाजियों पर फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया।
सपा नेताओं ने कैंप लगाकर नमाजियों को मिष्ठान खिलाकर
इस दौरान श्यामलाल बच्ची सैनी ने कहा कि यह कदम आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए उठाया गया है। उन्होंने कहा कि त्योहार मिल-जुलकर मनाने से समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ता है। इस मौके पर नमाजियों ने भी इस पहल की सराहना की। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा, नगर अध्यक्ष हाजी वसीम सिद्दीकी, बॉबी मलिक, जिला उपाध्यक्ष पंकज सैनी, जिला सचिव हाजी इकबाल, बालमुकुंद ग्रेड, निर्मल सैनी प्रधान, गजेंद्र प्रधान, इरफान टेम्पो, मुरारी सैनी, प्रदीप मलिक, अरशद मुल्तानी, अभिषेक गोयल एडवोकेट, शेखर गुर्जर, महावीर सैनी, टीटू सैनी, अमीर अहमद, रविकांत सैनी, मुख्तार खान, दिलशाद मलिक आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट. पंडित जुगनू शर्मा
लोकेशन.. खतौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी के निर्देशानुसार एवं आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रांत भूरिया एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जनक की अनुशंसा में बहुत ही उर्जावान कांग्रेस पार्टी के प्रति समर्पित रामजी ध्रुव जी को आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाएं जाने एवं आदिवासी कांग्रेस जिला मुंगेली के जिला अध्यक्ष देवा मार्को को बनाए जाने पर बहुत बहुत बधाई एवम ढेर सारी शुभकामनाएं पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है निश्चित ही कांग्रेस पार्टी मजबूती प्रदान होगी मुख्य रूप से बधाई देने , सूरज कोल, चंद्रू ध्रुव, उगेश्वर ध्रुव, रामनारायण ध्रुव, रामेश्वर ध्रुव, इतवारी ध्रुव, संतोष ध्रुव, राजू ध्रुव, भुनेश्वर ध्रुव, शिवकुमार ध्रुव, लालू ध्रुव, जग सिंह नेटी, गुड्डू ध्रुव रूप सिंह, बृजभूषण ध्रुव, रतन पोर्ते भोले शंकर ध्रुव, नरेंदु ध्रुव, भागवत ध्रुव, महेन्द्र ध्रुव, सोनी ध्रुव, कृष्ण यादव सतीश देवानंद वैष्णो पिंटू यादव भगवत राजपूत बड़ी संख्या आदिवासी कांग्रेस के लोग बधाई दिए।